Chandigarh Police में आज हुआ बड़ा फेरबदल
कुल इतने थानों के इंस्पेक्टरो को किया इधर से उधर
पढिये पूरी लिस्ट
चंडीगढ, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस में आज एक बार फिर पुलिस विभाग मे बड़ा फेरबदल देखने को मिला। इस दौरान इंस्पेक्टरो को इधर से उधर किया गया है। जहां इस कड़ी में शहर के तमाम थानों के एसएचओ भी बदल गए हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की अलग-अलग यूनिटों में भी नई पोस्टिंग हुईं हैं।
स्क्क हेडक्वार्टर की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर राम दयाल को इंचार्ज डीई सेंट्रलाइज्ड से फिर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर राम दयाल थाना-39 के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं महिला इंस्पेक्टर रीना यादव को इंचार्ज पीसीसी एमटीएमसी एंड पीएलडब्ल्यूसी के साथ सीपीडी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर देविंदर सिंह को थाना 26 प्रभारी से ट्रान्सफर कर सीआईडी यूनिट में नियुक्त किया गया है।

























