
Chandigarh के sector-43 बस स्टैंड पर बम की सूचना से मचा हडंकप
आप्रेशन सेल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
चंडीगढ, 6 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) chandigarh news चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड पर आज पुलिस ने मॉकड्रिल करवाई। सुरक्षा व्यवस्था जांच के लिए बम होने की सूचना दी गई, तो हडक़ंप मच गया। इसके बाद पुलिस, बम स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और ऑपरेशन सेल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। Breking news,
स्क्वायड टीम ने सीटीयू बस के अंदर से मॉक बम को ढूंढ निकाला। इसके बाद बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज करने के लिए टीम अपने साथ ले गई। पूरे ऑपरेशन के दौरान बस स्टैंड और आसपास के इलाके को पूरी तरह सील रखा गया। इस पूरे आप्रेशन की अगुआई आप्रेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह कर रहे थे। chandigarh news
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























