
Champions Trophy के बीच jos buttler ने छोड़ी कप्तानी
शर्मनाक हार के बाद उठाया बड़ा कदम
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से इंग्लैंड की खराब शुरुआत के बाद जोस बटलर ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। जोस बटलर ने शुक्रवार 28 फरवरी को कराची में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप बी मैच से एक दिन पहले यह घोषणा की। जोस बटलर का यह फैसला लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में इंग्लैंड की हार के एक दिन बाद आया है।
जोस बटलर ने कहा कि वह इंग्लैंड के लिए सफ़ेद गेंद वाले क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे और उम्मीद है कि कप्तानी के बोझ के बिना वह बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यह मेरे लिए और टीम के लिए सही फ़ैसला है। उम्मीद है कि कोई और जो बाज़ के साथ आ सकता है, टीम को उस मुकाम तक ले जाएगा जहां उसे जाना चाहिए।






















