
Cat License: अब घर में बिल्ली पालने के लिए लेना होगा License
वरना लगेगा भारी जुर्माना!
नई दिल्ली, 30 सितंबर, 2025 (विश्व वार्ता) – अब घर में बिल्ली पालना आसान नहीं होगा। लखनऊ नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शहर में पालतू बिल्लियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों के पास बिल्लियाँ हैं, उन्हें अब उनका सालाना पंजीकरण कराना होगा, वरना उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। Cat License
नगर निगम ने 27 सितंबर को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी। पालतू बिल्ली रखने के लिए ₹500 का वार्षिक शुल्क तय किया गया है। बिना लाइसेंस के बिल्ली रखने वाले किसी भी व्यक्ति पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। Cat License
नगर निगम ने कहा है कि पालतू जानवरों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पालतू जानवरों के मालिकों में ज़िम्मेदारी का भाव जगाने और पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। लाइसेंस में बिल्ली के टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी शामिल होगी Cat License Now you will have to get a license to keep a cat; otherwise you will be fined heavily!
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























