Bollywood के इस अभिनेता की पत्नी ताहिरा कश्यप को दूसरी बार हुआ कैंसर ..
ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) फिल्म निर्देशक और लेखिका व अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर सात साल बाद एक बार फिर उभर आया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
इसके बाद ताहिरा ने एक सकारात्मक कैप्शन भी लिखा- “जब जिंदगी आपको नींबू दे, तो इसका नींबू पानी बना लें। जब जिंदगी आपकी तरफ दोबारा उसे फेंकता है, तो आप उसे शांति से अपने पसंदीदा काला खट्टा में मिक्स कर लें। क्योंकि एक तो यह एक बेहतर ड्रिंक है और दूसरा आप जानते हैं कि आप इसमें एक बार फिर अपना बेस्ट देंगे।” ताहिरा ने यह संदेश दिया कि वह इस चुनौती का सामना पूरी हिम्मत और उम्मीद के साथ करेंगी, जैसे उन्होंने पहले भी किया था।























