Canada Election Results: खालिस्तान समर्थक नेता जगमीत सिंह की करारी हार …
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए संघीय चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने सोमवार को जीत हासिल की। ‘कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ ने मतगणना के शुरुआती रुझान आने के बाद यह दावा किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा के अमेरिका में विलय की धमकियों और व्यापार युद्ध ने लिबरल पार्टी की इस जीत में अहम भूमिका निभाई। देश के राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक ‘कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ ने शुरुआती रुझानों के आधार पर अनुमान जताया कि लिबरल पार्टी संसद की 343 सीट में से कंजर्वेटिव पार्टी से ज्यादा सीट जीतेगी।
























