पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक मे कई बडे फैसलो पर लगी मुहर
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता मे हुई मंत्रिमंडल की बैठक मे कई बडे अहम फैसलो पर मुहर लगी। पंजाब सरकार की आज चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की अहम मीटिंग हुई। इस दौरान सरकार ने ग्रुप डी की भर्ती के लिए आयु सीमा में दो साल की बढ़ोतरी की है। पहले 18 से 35 साल तक के लोग इन पदों के लिए आवेदन कर पाते थे, जबकि अब 37 साल तक आवेदन कर पांएगे।























