
Punjab के इस जिलें मे businessman और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
मचा हडकंप, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 27 फरवरी विश्ववार्ता) shot dead: मानसा जिले के सरदूलगढ़ में आज सुबह करीब 10 बजे एक बिजनेसमैन और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बिजनेसमैन के फार्महाउस पर हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतकों की पहचान बिजनेसमैन जसवीर सिंह और उनके कर्मचारी बलदेव सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे मानसा SSP भागीरथ सिंह मीणा ने कहा कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। एक फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सभी एंगल से सबूत इकट्ठा कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















