BRS ने पार्टी की नेता और MLC K. Kavitha के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
क्या है पूरा मामला ?
चंडीगढ, 2 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने पार्टी की नेता और एमएलसी के. कविता के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। BRS ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह फैसला खुद पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने लिया
suspended k kavitha from the party action taken due to anti party activities
BRS ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा, “के. कविता का हालिया व्यवहार और उनके बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचा रहे हैं। पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसी वजह से उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है।”
1 सितंबर को के. कविता ने तेलंगाना सरकार द्वारा कालेश्वरम प्रोजेक्ट की सीबीआई जांच के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा, “अगर कालेश्वरम परियोजना को लेकर केसीआर की छवि को कोई दाग लगा है, तो इसके पीछे बीआरएस नेता हरीश राव और संतोष राव का हाथ है।” उन्होंने यह भी दावा किया किहरीश और संतोष राव ने उनके और केसीआर के खिलाफ साजिश रची है। उनके इशारों पर रेवंत रेड्डी (मुख्यमंत्री) भी काम कर रहे हैं।
उन्होंने खुद को “भाजपा या कांग्रेस की कठपुतली” मानने से इंकार किया। कविता ने केसीआर का बचाव करते हुए कहा, “केसीआर ने कभी पैसों या सत्ता के लिए काम नहीं किया। उन पर लगे सारे आरोप झूठे हैं। कालेश्वरम परियोजना एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट है जिसे लोग आने वाले 200 साल तक याद रखेंगे।























