ब्रिक्स देशों के Brics National Security Advisors की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन
भारत कर रहा है ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की मेजबानी
दिल्ली, 23 जून, 2026 (विश्ववार्ता) भारत की अध्यक्षता में हो रही ब्रिक्स देशों के Brics National Security Advisors की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं। बैठक में सीमा पार आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर गहन चर्चा की जाएगी। भारत इस मंच से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का मुद्दा मजबूती से उठाएगा।
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार आतंकी गतिविधियों पर भारत अपना कड़ा रुख रखेगा। बैठक में नई उभरती तकनीकों, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर भी विचार-विमर्श होगा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और रूस के सुरक्षा परिषद सचिव सर्गेई शोइगु भी इसमें शामिल होंगे। भारत के लिए ब्रिक्स देशों के बीच आम सहमति बनाना एक बड़ी चुनौती होगी। Brics national Security Advisors held in Gurugram under india chairmanship
भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी सख्त नीति को दुनिया के सामने रखने की तैयारी में है। बैठक का मुख्य एजेंडा क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन करना है। इसमें सीमा पार आतंकवाद और पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट जैसे विषय शामिल हैं। नई उभरती तकनीकों से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियां भी चर्चा का हिस्सा होंगी। साइबर सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा। Natinal Hindi News
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























