आज से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक होगी आयोजित
चंडीगढ, 4 जून (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू होगी। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में चीन, ब्राज़ील, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया सहित 11 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में वरिष्ठ राजनयिक, नीति-निर्माता और संस्कृति विशेषज्ञ सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी साझेदारी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। जी-20 बैठकों के सफल आयोजन के बाद वाराणसी एक बार फिर महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। brics culture working group begins today in varanasi
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























