
Breaking News : Dubai एयर शो के दौरान इंडियन फाइटर जेट हो गया ”Tejas” क्रैश
चंडीगढ़, 22 नवंबर (विश्व वार्ता) ब्रेकिंग न्यूज़: इंडियन एयर फोर्स का एक तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो के दौरान क्रैश हो गया है। यह हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर चल रहे एयर शो में डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार को दुबई टाइम के हिसाब से दोपहर 2:10 बजे और इंडियन टाइम के हिसाब से दोपहर 3:40 बजे हुआ। प्लेन के गिरते ही उसमें आग लग गई और एयरपोर्ट पर काले धुएं का गुबार देखा गया। Dubai Tejas’
हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। हालांकि, पायलट की हालत या दूसरे नुकसान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहां मौजूद सिक्योरिटी एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















