
Bomb-threats: Punjab के इस जिले के स्कूलों को मिली बम की धमकी
पुलिस जांच मे जुटी
जालंधर, 2 मार्च, 2026 (विश्ववार्ता) – जालंधर के दो स्कूलों को बम की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के ज़रिए दी गई थी। यह धमकी पंजाब आम्र्ड पुलिस कैंपस में मौजूद रामा मंडी के ष्ठ्रङ्क और ्रक्कछ्व स्कूलों को मिली थी। स्कूलों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस स्निफर डॉग और बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ स्कूलों में पहुंची। पुलिस को अभी तक बम जैसी कोई चीज़ नहीं मिली है। हालांकि, चेकिंग अभी भी जारी है।
किसी भी तरह के पैनिक से बचने के लिए, स्कूलों ने अभी छुट्टी घोषित नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। धमकी भरे ईमेल का पता लगाने के लिए टेक्निकल टीमों को भी लगाया गया है। Punjab news






















