
चंडीगढ़ में BJP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली
चंडीगढ़, 21 अगस्त (विश्व वार्ता) – चंडीगढ़ में BJP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के ज़रिए दी गई है। बताया जा रहा है कि ईमेल में 21 अगस्त को भारत बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम फोड़ने की धमकी दी गई है।
इसके साथ ही, ईमेल में यह भी कहा गया है कि 31 अगस्त को स्कूल बंद रखे जाएं और शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद किया जाए। यह ईमेल BJP के राज्य ऑफिस, चंडीगढ़ के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर भेजा गया था। ईमेल में कहा गया है कि “21 अगस्त को पंजाब बंद” और “31 अगस्त को स्कूल बंद रखे जाएं”। सिक्योरिटी एजेंसियों ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है। BJP office in Chandigarh receives bomb threat























