
Delhi Schools Bomb Threat: 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी!
पुलिस ने शुरू की जांच
चंडीगढ, 2 मार्च (विश्ववार्ता) Delhi Schools Bomb Threat दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय और सलवान पब्लिक स्कूल सहित कम से कम तीन स्कूलों को सोमवार (2 फरवरी) सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियां इन परिसरों में पहुंचीं और गहन तलाशी अभियान चलाया। स्कूल प्रशासन ने इस मामले की सूचना फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस को दी।
एक DFS अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “लोकल पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फायर डिपार्टमेंट की टीम को तुरंत भेजा गया। अभी सिक्योरिटी चेकिंग चल रही है।” उन्होंने बताया कि फायर विभाग को अब तक दो स्कूलों से दो फोन आए हैं। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि सुरक्षाकर्मी क्लास, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को भेजे एक संदेश में सूचित किया है कि छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। संदेश के अनुसार, “आज सुबह स्कूल को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। जिसके बाद पुलिस आवश्यक सुरक्षा उपायों के लिए स्कूल में मौजूद है। सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।” Delhi Schools Bomb Threat
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























