
Entertainment News: Bollywood actress Sonam Kapoor दूसरी बार मां बनीं; सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
चंडीगढ़, 30 मार्च, (विश्व वार्ता) Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। उनका पहले से ही एक बेटा है जिसका नाम वायु है।
इस खुशखबरी के बाद करीना कपूर, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा और हुमा कुरैशी समेत कई सेलिब्रिटी कपल को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
गौरतलब है कि सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में अपने फैंस के साथ दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी शेयर की थी। Entertainment News:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























