इस Bollywood Actress पर टूटा दुखो का पहाड, पिता का हुआ निधन
चंडीगढ़, 1 जून (विश्व वार्ता) बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता के पिता विंग कमांडर एल.के. दत्ता का निधन हो गया है, जिससे फिल्म जगत और उनके फैंस में शोक की लहर है। लारा शुक्रवार 31 मई की सुबह अपने पति टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ मुंबई में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस दौरान वह बेहद भावुक नजरब आईं. उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस न सिर्फ उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बल्कि इस कठिन समय में लारा को हिम्मत भी बंधा रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
लारा दत्ता ने 12 मई को अपने पिता का 84वां जन्मदिन मनाया था, जिसमें परिवार ने विशेष पूजा आयोजित की थी। यह तारीख उनके लिए और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 25 वर्ष पहले इसी दिन उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। लारा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए गए पलों की तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उन्होंने अपने पिता को ‘सबसे कूल ड्यूड’ बताया था।























