सलमान खान के बाद बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को मिली लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़, 18 जुलाई (विश्व वार्ता) – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब आमिर खान को भी लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को लॉरेंस गैंग की तरफ से एक लेटर और ऑडियो नोट जारी किया गया। यह लेटर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने जारी किया है, जो लॉरेंस गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
धमकी में कहा गया है कि आमिर ने अपनी तीसरी शादी के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया है, जो हमारे देश के कल्चर के खिलाफ है और गैंग ने कहा कि इसका जल्द ही जवाब दिया जाएगा। अब उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
लेकिन इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि मुंबई पुलिस की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है और न ही आमिर की टीम ने इस बारे में कोई बयान जारी किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























