
Bollywood actor Aamir Khan ने गौरी स्प्रैट से शादी की; पहली तस्वीर आई सामने
मुंबई, दिल्ली, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने 5 जुलाई को एक्टर के पाली हिल वाले घर पर शादी की। आमिर और गौरी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर रजिस्टर्ड शादी की।
उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। आमिर की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं। 61 साल के एक्टर ने हाल ही में बताया था कि वह और गौरी घर पर ही शादी कर रहे हैं, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे।
गौरी बेंगलुरु की एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं, जो 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े थे।
शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के तौर पर रजिस्टर किया गया है। इसके बाद सभी मेहमानों के लिए लंच का इंतज़ाम किया गया है। इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी भारी बारिश के बीच शादी में शामिल होने के लिए आमिर खान के घर पहुंचे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























