
Bollywood Actor धर्मेंद्र से मिलने के बाद Amitabh Bachchan ने शेयर किया भावुक पोस्ट
धर्मेंद्र से मुलाकात की और जाना उनकी सेहत का हाल
मुंबई, चंडीगढ, 14 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ दिनों से बेहद नाजुक बनी हुई है। 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती होने के बाद, धर्मेंद्र को 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जिसके बाद से बॉलीवुड हस्तियां और प्रशंसक लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। Amitabh Bachchan shares emotional post after meeting Bollywood Actor Dharmendra
हाल ही में, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी धर्मेंद्र से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है – “किसे दोष दें, किसे दुःख दें; जब मिट्टी ही मिट्टी पर अन्याय करे।” Amitabh Bachchan
यह पंक्ति हरिवंश राय बच्चन के कविता संग्रह से ली गई है, जो जीवन की संक्षिप्तता, अन्याय और असहाय दुःख को दर्शाती है। अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन प्रशंसक इसे धरम पाजी से जोड़ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन गुरुवार सुबह खुद धर्मेंद्र से मिलने उनके घर गए थे। घर पर कुछ समय बिताने के बाद, वह वापस चले गए।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























