Ludhiana West Bypoll के लिए BJP ने अविनाश राय खन्ना को प्रभारी व विजय सांपला सह प्रभारी किया नियुक्त
जैतो,22 मार्च (रघुनंदन पराशर): भारतीय जनता पार्टी ने भी लुधियाना वैस्ट उपचुनाव के लिए अपने चुनावी लंगोट कस लिए है। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राकेश राठौर ने शनिवार को बताया कि लुधियाना वैस्ट उपचुनाव 2025 के लिए अविनाश राय खन्ना को प्रभारी और विजय सांपला को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस राजनीतिक गलियारों के अनुसार इस उपचुनाव को लेकर विभिन्न चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी यह उपचुनाव किसी भी हालत में जीत हासिल करेगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।





















