
टीवी की एक फेमस अदाकारा को मिला बिग बॉस सीजन 19 का ऑफर
Bigg Boss 19 में मचाएगी धमाल
मिला सलमान खान के शो का न्योता
चंडीगढ़, 12 जून (विश्व वार्ता) टेलीविजन के सबसे चर्चित कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के हर सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो में आने वाले सितारों की पर्सनल जिंदगी और लाइफस्टाइल दर्शक बहुत पास से देख पाते हैं। इस कड़ी में अब टीवी की मशहूर अदाकारा कनिका मान का नाम शामिल हो रहा है। इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबरी के अनुसार कनिका को सलमान के इस रियलिटी शो का ऑफर मिला है। शो में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क भी होते हैं। लड़ाई झगड़ा, दोस्ती, प्यार सब कुछ यहां देखने को मिलता है। अब इसके सीजन 19 की हर जगह चर्चा की जा रही है।
‘बिग बॉस सीजन 19’ का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। कुछ के नाम कंफर्म बताए जा रहे हैं और कुछ को अप्रोच किया गया है ऐसा कहा जा रहा है। इसी बीच टेलीविजन की एक एक्ट्रेस को शो का ऑफर मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस सलमान के शो में धमाल मचाने वाली है।






















