
बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट पर घमासान
दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बाद कल्कि 2 छोड़ी! …
8 घंटे शिफ्ट डिबेट पर Rashmika Mandanna का बड़ा बयान
चंडीगढ,8 जुलाई (विश्ववार्ता) : संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के अलग होने के बाद आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। दीपिका पादुकोण द्वारा फिल्म स्पिरिट के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग करने के बाद उठे विवाद ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है। इस बहस में अब एक और दमदार अभिनेत्री की एंट्री हो चुकी है
रश्मिका मंदाना, ने
एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा – “ये डिबेट टीम और क्रू के बीच बातचीत का विषय है। हर किसी की जरूरत अलग होती है, ये उनकी पर्सनल च्वॉइस है।” रश्मिका ने बताया कि: साउथ इंडस्ट्री में शिफ्ट आमतौर पर 9 AM से 6 PM तक होती है। जबकि बॉलीवुड में उन्होंने कई बार 9 AM से 9 PM तक काम किया है। रश्मिका के मुताबिक वो लॉन्ग शिफ्ट्स से भी पीछे नहीं हटतीं क्योंकि फिल्मों की डिमांड यही होती है।
ओएमजी 2 के निर्देशक अमित राय कहते हैं कि किसी भी इंडस्ट्री के कुछ मानक होते हैं। कर्मचारियों को उसके अनुसार सुविधाएं मिलती हैं। क्यों नहीं हम इसे सिर्फ फिल्म बिजनेस कहते हैं। आप आज सिर्फ आठ घंटे शिफ्ट की मांग कर रहे हैं, बाकी चीजों की बात कौन करेगा? माफी चाहूंगा लेकिन अगर आप हीरो या हीरोइन हैं तो आपके साथ एक फौज आएगी जो आपको तैयार करेगी। क्या वो पांच मिनट में आपको शॉट के लिए तैयार कर देते हैं? फिर लाइट वाला बोलेगा कि मुझे ठीक नहीं लग रहा है। यह कला का क्षेत्र है। यहां पर आप अपनी इच्छा से आए हैं। किसी ने आपके साथ जोर जबरदस्ती नहीं की है। काम के वातावरण की बात हो सकती है कि महिलाओं को सुरक्षा मिले, सम्मान मिले।






















