यूपी के गोंडा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बोलेरो
11 लोगों की मौत
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भीषण हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, एक लापता है। जबकि, तीन लोगों को बचा लिया गया है। मरने वालों में नौ लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में करीब 15 लोग सवार थे।
यह हादसा इटियाथोक थानाक्षेत्र के रहता बेलवा बहुता गांव के पास नहर में हुआ। बताया जा रहा है कि मोतीगंज थाना के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता बोलेरो से परिवार और मित्रों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।























