
Comedian Bharti Singh’s के घर गूंजी किलकारी
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत
चंडीगढ, 19 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) Comedian कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम कर लिया है. भारती और हर्ष की फैमिली अब और भी बड़ी हो गई है, जिससे उनके घर का माहौल खुशियों से भर गया है
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने काफी खास तरीके से दूसरी बार खुशखबरी को लोगों के सामने लाया था. जिसके बाद से उनके फैंस इस पल का काफी इंतजार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि आज यानी 19 दिसंबर की सुबह ही भारती ने बेबी बॉय को जन्म दिया है, दोनों ही स्वस्थ्य हैं. लोग अब दोनों की पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं.
Comedian Bharti Singh’s
भारती और हर्ष टीवी के पसंदीदा कपल में शामिल हैं. उनका बेटा गोला भी सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी पॉपुलर है और अब उसके छोटे भाई के आने से कपल की खुशी दोगुनी हो गई है. हालांकि, कपल ने कई बार अपनी इच्छा जाहिर की है कि उन्हें हमेशा से एक लड़की की कामना रही है.
प्रेग्नेंसी के वक्त तक किया काम
पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह आखिरी समय तक काम करती नजर आई थीं और अब दूसरी बार भी उन्होंने यही दिखाया कि प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे बैलेंस किया जाता है. लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन के सेट पर भी एक्टर्स ने खास तरीके से भारती के लिए स्पेशल सरप्राइज बेबी सावर भी प्लान किया था. Comedian Bharti Singh’s
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























