Punjab: Bhakra-Pong Dam में पानी का लेवल औसत से कम
BBMB ने राज्यों से पानी की मांग कम करने को कहा
दिल्ली, 10 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भाखड़ा और पोंग डैम में पानी का लेवल औसत से कम रहने की वजह से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने पंजाब समेत पार्टनर राज्यों से पानी की मांग कम करने और पानी बचाने को कहा है। BBMB के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, 10 सितंबर की सुबह भाखड़ा का लेवल 1643.75 फीट और पोंग का 1372.47 फीट रिकॉर्ड किया गया।
BBMB ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से पानी की नई और कम हुई ज़रूरत के बारे में शेड्यूल देने को कहा है। अभी तीनों राज्य भाखड़ा-पोंग सिस्टम से कुल करीब 39 हज़ार क्यूसेक पानी ले रहे हैं। इसमें पंजाब का हिस्सा करीब 17 हज़ार क्यूसेक है।
भाखड़ा डैम का मैक्सिमम फिलिंग लेवल 1680 फीट है। अभी का लेवल एवरेज से करीब 20 फीट कम बताया जा रहा है। BBMB का लक्ष्य 20 सितंबर तक भाखड़ा का वॉटर लेवल कम से कम 1650 फीट तक लाना है।
BBMB अधिकारियों के मुताबिक, डैम में पानी का इनफ्लो अब कम हो रहा है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो कुछ दिनों में पानी का इनफ्लो और आउटफ्लो लगभग बराबर हो सकता है, जिससे वॉटर लेवल बढ़ने की बहुत कम गुंजाइश बचेगी। इसलिए, आने वाले सूखे महीनों में सिंचाई और पीने के पानी की ज़रूरत को पूरा करने के लिए अभी से पानी बचाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















