
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक का नया पोस्टर
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्ववार्ता)डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर बहुप्रतीक्षित बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। बता दें कि, निर्माता अभिषे क अग्रवाल के जन्मदिन के विशेष अवसर पर इस प्रभावशाली फिल्म के पोस्टर को जारी किया है।
यह फिल्म डॉ. कलाम के असाधारण जीवन को बड़े पर्दे पर लाएगी – तमिलनाडु के रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक और भारत के 11वें राष्ट्रपति बनने तक की उनकी प्रेरक यात्रा।
अभिषेक अग्रवाल और ए.के. एंटरटेनमेंट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्माण ए.पी.जे. कृत। इसे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के साथ घनिष्ठ सहयोग से तैयार किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत के इस प्रिय और सम्मानित व्यक्ति को पूरी सच्चाई और गौरव के साथ चित्रित किया जाए।






















