
Bambukat 2 Movie: एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों ने PVR के खिलाफ जताई नाराजगी
पढ़ें क्या है मामला
चंडीगढ़, 21 फरवरी, 2026 (विश्व वार्ता): पंजाबी फिल्म ‘Bambukat 2 Movie’ आज, 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस एंटरटेनिंग फिल्म में एमी विर्क, बिन्नू ढिल्लों, सिमी चहल लीड रोल में हैं। इस बीच, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों ने PVR (मल्टीप्लेक्स सिनेमा चेन) के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है। Ammy Virk and Binnu Dhillon
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर कहा कि PVR पंजाबी फिल्मों को उतनी इंपॉर्टेंस नहीं देता जितना बॉलीवुड और साउथ फिल्मों को देता है। एक्टर्स ने कहा कि उनकी नई फिल्म आज रिलीज हुई है, लेकिन PVR ने जरूरी स्लॉट नहीं दिए और बार-बार दूसरी फिल्मों का रेफरेंस दिया। एमी विर्क ने साफ कहा कि उनकी फिल्म अब सभी सिनेमाघरों में है, लेकिन PVR में नहीं दिखाई जाएगी।
पंजाबी एक्टर्स ने कहा कि हम अपनी फिल्म “बम्बूकट 2” अभी PVR में नहीं दिखा रहे हैं, ताकि उन्हें भी पता चले कि पंजाबी कोई छोटी भाषा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपने फैंस से अपील करते हैं कि वे ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में फिल्म देखें। यह फिल्म PVR को छोड़कर हर सिनेमा में दिखाई जा रही है। Ammy Virk and Binnu Dhillon
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























