Balwant Singh Rajoana ने जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज को चिट्ठी लिखी
– BJP नेताओं को बुलाने की मांग
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्व वार्ता): पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे Balwant Singh Rajoana ने अकाल तख्त के एक्टिंग जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने अपनी दया याचिका में हो रही इतनी देरी पर गहरी नाराजगी जताई है। राजोआना ने लिखा कि उनकी याचिका को काफी समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि BJP के बड़े सिख नेताओं को अकाल तख्त पर बुलाया जाए। उन्हें बुलाकर पूछा जाए कि जिस मामले पर छह महीने में फैसला हो जाना चाहिए था, वह 15 साल बाद भी क्यों पेंडिंग है।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले भेजी गई चिट्ठियों का कोई जवाब नहीं मिला। राजोआना ने कहा कि अगर इस मामले पर कोई फैसला नहीं हो सकता है, तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को अपनी दया याचिका वापस ले लेनी चाहिए। लेटर में उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया और लिखा कि मैंने जेल में 31 साल पूरे कर लिए हैं और 31 जुलाई को फांसी पर 19 साल पूरे हो जाएंगे। लेकिन अब भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला है और कोई भी उनके हक में खड़ा नहीं हुआ है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























