
Entertainment News: The Bads Of Bollywood’ का फर्स्ट गाना ‘बदली सी हवा है’ रिलीज़
चंडीगढ़, 25 अगस्त: (विश्ववार्ता) Netflix की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ The Bads of Bollywood का पहला गाना ‘बदली सी हवा है’ अब रिलीज़ हो चुका है। यह ट्रैक न केवल एक पार्टी एंथम है, बल्कि आर्यन ख़ान के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ के टोन और एनर्जी की पहली झलक भी है।
शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ इंडस्ट्री में एक नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। Red Chillies Entertainment द्वारा प्रोड्यूस की गई The Bads of Bollywood एक बोल्ड, कूल और ह्यूमर से भरपूर कहानी है, जिसे आर्यन ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर गढ़ा है।
आपको बता दें कि आज, 23 अगस्त 2025 को सीरीज का पहला सॉन्ग ‘बदली सी हवा है’ रिलीज हो चुका हैं. सॉन्ग लक्ष्य, सहर बाम्बा और राघव जुयाल पर फिल्माया गया है, जहां वे बीच वेकेशन के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस गाने में लक्ष्य और सहर बाम्बा के किरदार एक मज़ेदार बीच ट्रिप के दौरान एक-दूसरे के करीब आते हैं. राघव भी उनके साथ होता है और मस्ती की शुरुआत बीच गेम्स से होती है. एक फोटोग्राफ़र उसका पीछा करता है और बाद में उसका बॉडीगार्ड उसे पकड़ लेता है. अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित इस गाने को अरिजीत सिंह और अमीरा गिल ने गाया है.
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























