Entertainment News:BAAGHI-4 ने बॉक्स ऑफिस पर दिया धमाकेदार वीकेंड
बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में फिल्म की गति बेहद शानदार रही
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वीकेंड दिया है और सिर्फ़ 4 दिनों में भारत में ₹37.14 करोड़ की प्रभावशाली कमाई की है। baaghi 4 box office collection day 4
फिल्म ने पहले दिन ₹13.20 करोड़ की धमाकेदार कमाई की, जिसके बाद शनिवार को ₹11.34 करोड़ की ज़बरदस्त कमाई की और रविवार को ₹12.60 करोड़ की उछाल दर्ज की। बागी 4 का प्रदर्शन शुरुआती दिनों में तारीफ के काबिल रहा। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की कमाई की, तो रविवार को आंकड़ा 10 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई के ग्राफ में गिरवाट देखने को मिली।
BAAGHI-4
बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में फिल्म की गति बेहद शानदार रही है, कई राज्यों में हाउसफुल शोज़ की खबरें आ रही हैं। ख़ास तौर पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जबकि मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में भी अच्छी पकड़ बनी हुई है, जिससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि फिल्म सभी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in























