
Latest sports news, : बैडमिंटन Asia Championships 2026 मे भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने रचा इतिहास
विश्व नंबर-1 खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसरन को हराया
चंडीगढ़, 11 अप्रैल, (विश्व वार्ता) भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर फाइनल में जगह बना ली। चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए सेमीफाइनल में आयुष ने जबरदस्त वापसी करते हुए 10-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 75 मिनट तक चला और इस दौरान भारतीय खिलाड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। Badminton Asia Championships Ayush shetty stuns world no 1 kunlavut
वर्ल्ड नंबर-25 आयुष का यह प्रदर्शन किसी संयोग से कम नहीं है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर-चार जोनाथन क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से हराया था। इसके अलावा उन्होंने चीनी ताइपे के चिन यू जेन और चीन के ली शी फेंग जैसे मजबूत खिलाड़ियों को भी मात दी। अब आयुष शेट्टी खिताबी मुकाबले में चाऊ तियेन चेन और शी यूकी के बीन होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। Latest sports news,






















