Ayodhya: आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक
बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के पद को भरने पर भी निर्णय होने की संभावना
चंडीगढ, 22 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज शाम 4 बजे अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक मणिदास छावनी में आयोजित की जाएगी।बैठक के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से एक आधिकारिक सूचना जारी की गई है, साथ ही इस बैठक में सभी सदस्यों को मौजूद रहने के लिए विशेष तौर पर कहा गया है।
बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दो अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी निर्णय होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया महासचिव विश्व हिंदू परिषद का ही होगा, यह लगभग तय हो चुका है।























