
Asian Games 2026: समापन समारोह में नीरू ढांडा होंगी भारत की ध्वजवाहक
निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली नीरू ढांडा होंगी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक
नगोया (जापान) के नगोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में एशियाई खेल 2026 का समापन समारोह रविवार को आयोजित होगा। भारत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली नीरू ढांडा को समापन समारोह के लिए भारत की महिला ध्वजवाहक चुना गया है। Asian Games 2026: Neeru Dhanda will be India’s flag bearer at the closing ceremony
27 वर्षीय नीरू एशियाई खेलों में अपना तीसरा पदक जीतने के एक दिन बाद भारत लौट गई थीं। अब वह समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए शनिवार सुबह नागोया वापस जाएंगी। खेलों भारतीय अभियान की उप प्रमुख अंजलि भागवत ने शुक्रवार को बताया कि नीरू समापन समारोह में महिला ध्वजवाहक होगी। वह कल सुबह नागोया लौट रही हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























