
Asia Cup Rising Stars : भारत एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में
ओमान को हराया
चंडीगढ, 19 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) Asia Cup Rising Stars : भारत ने अपना दूसरा मैच जीतकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने दोहा स्टेडियम में ओमान को 6 विकेट से हराया। हर्ष दुबे ने नाबाद अर्धशतक बनाया और एक विकेट लिया।
भारत ए के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। भारत के लिए गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने 17.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए हर्ष दुबे ने नाबाद 53 रन बनाए। Asia Cup Rising Stars
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















