
Asia cup-2025 मे पाकिस्तान को करारी हार देने के बाद हाथ न मिलाने को लेकर पाकिस्तान ने मचाया बवाल
India Vs Pakistan: हाथ न मिलाने पर पाक ने की शिकायत
PCB ने उठाया ये बड़ा कदम, जानें पूरा मामला
चंडीगढ़, 15 सितंबर (विशवार्ता) पाकिस्तान ने एशिया कप मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) में विरोध दर्ज कराया है. उसने इसे खेल भावना के विपरीत और दोनों टीमों के बीच तनाव को बढ़ाने वाला बताया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार देर रात जारी किए गए एक बयान में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की सात विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम के व्यवहार को ‘‘खेल भावना के अनुरूप नहीं” करार दिया।
“नो हैंडशेक” बना विवाद की जड़
मैच खत्म होते ही पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर खड़े होकर भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने का इंतजार करते रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी बिना कोई हैंडशेक किए सीधे पवेलियन की ओर बढ़ गए। खासकर सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने हाथ मिलाने की परंपरा को नजरअंदाज करते हुए मैदान छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और इसे लेकर क्रिकेट जगत में दो राय बन गई हैं।
PCB का आधिकारिक विरोध
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस घटना को खेल भावना के खिलाफ बताते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल में आधिकारिक शिकायत दर्ज की है। PCB के अनुसार, “भारतीय खिलाड़ियों का यह व्यवहार अनस्पोर्टिंग है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भावना के विपरीत है। इसी के साथ ही PCB ने अपने कप्तान को पोस्ट मैच सेरेमनी में भी नहीं भेजा।भारतीय सौंदर्य उत्पाद























