
Asia Cup-2025: एशिया कप में आज Pakistan और Bangladesh होंगे आमने-सामने
जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी
चंडीगढ़, 25 सितंबर (विशवार्ता) Asia Cup-2025: टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुँच गई है। भारत ने बुधवार को सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। Pakistan vs Bangladesh
Asia Cup-2025
आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला मैच नॉकआउट हो गया है। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुँच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम श्रीलंका के साथ बाहर हो जाएगी। आज का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा। आज की विजेता टीम फाइनल में पहुँचेगी और फाइनल में भारत से भिड़ेगी। Asia Cup-2025






















