
Asia cup-2025 ind vs oman : भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई
ओमान को 21 रनों से हराया
एशिया कप
चंडीगढ़, 20 सितंबर (विशवार्ता) एशिया कप: एशिया कप 2025 का 12वां मैच शुक्रवार रात भारत और ओमान के बीच खेला गया। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 के ग्रुप चरण के आखिरी मैच में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। Asia cup-25 ind vs oman
जवाब में ओमान 167 रन ही बना सका। आमिर कलीम और हमद मिर्ज़ा के अर्धशतकों ने ओमान को अंत तक मज़बूत बनाए रखा। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 38, तिलक वर्मा ने 29 और अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए। इसके अलावा, ओमान के लिए फैसल शाह, जितेन रामनंदी और आमिर कलीम ने दो-दो विकेट लिए।Asia cup-25 ind vs oman






















