
FIFA World Cup 2026: 7वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी की Argentina
अर्जेंटीना ने सांस थमा देने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर कटवाया फाईनल का टिकट
चंडीगढ, 16 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Argentina vs England Turning Point अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना का सामना अब खिताबी मुकाबले में स्पेन से होगा। अर्जेंटीना खिताब का बचाव करने से अब महज एक कदम दूर रह गई है। वहीं, इंग्लैंड का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया है। इंग्लैंड और फ्रांस के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में गॉर्डन के गोल की मदद से बढ़त ली थी, लेकिन अर्जेंटीना ने सात मिनट के अंदर दो गोल करके मैच का रुख पलट दिया।























