Fifa World Cup-2026: अर्जेंटीना क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा: मिस्र को 3-2 से हराया
– अर्जेंटीना ने 13 मिनट में किए तीन गोल
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता): डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर वर्ल्ड कप के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को अटलांटा स्टेडियम में हुए मैच के 78वें मिनट में अर्जेंटीना 2-0 से पीछे था। वहां से रोमेरो (79वें मिनट), मेसी (83वें मिनट) और फर्नांडीस (इंजरी टाइम के तीसरे मिनट) ने 13 मिनट में तीन गोल करके अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार है जब अर्जेंटीना दो गोल से पीछे होने के बाद जीता है। Argentina reaches quarter-finals
मेसी ने टूर्नामेंट का अपना 8वां गोल किया, जिससे वह सबसे ज़्यादा गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गया है। अर्जेंटीना का मुकाबला अब 12 जुलाई को स्विट्जरलैंड से होगा। इसके साथ ही क्वार्टर-फाइनल के लिए 8 टीमें पक्की हो गई हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























