
आज भारत की वायुसेना की ताकत मे हुआ इजाफा
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय सेना को आज एक बड़ी कामयाबी मिली, जब उसे अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों की पहली खेप मिल गई। ये हेलीकॉप्टर हिंडन एयरबेस पर पहुंचे हैं और सेना की हवाई ताकत को और मजबूत करेंगे। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर इस मौके को “एक मील का पत्थर” बताया और कहा कि इन अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों के आने से सेना की ऑपरेशनल यानी लड़ाकू क्षमताओं में बड़ा सुधार होगा।
पहले से वायुसेना के पास हैं अपाचे
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना पहले से ही 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है। उन्हें लद्दाख और पश्चिमी सीमाओं पर तैनात किया गया है। अब पहली बार भारतीय थल सेना को भी ये हेलीकॉप्टर मिल गए हैं, जिससे जमीनी ऑपरेशनों में जबरदस्त मदद मिलेगी।






















