
आम आदमी पार्टी की विधायक Anmol Gagan Maan ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
– स्पीकर संधवा को भेजा इस्तीफ़ा
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्व समाचार): पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मोहाली से आप विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफ़ा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएँ पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”























