T20 World Cup-2026: अमेरिका ने नीदरलैंड के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत
दिल्ली, 14 फरवरी,(विश्ववार्ता) अमेरिका ने नीदरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मोनांक पटेल की अगुआई में अमेरिकी टीम ने चेन्नई में खेले गए 21वें ग्रुप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। T20 World Cup-2026 जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 103 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। अमेरिका की यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में नीदरलैंड के खिलाफ पहली जीत है।America Netherlands
कप्तान मोनांक पटेल और शायान जहांगीर ने अमेरिका को सधी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी हुई, जिसे तीसरे ओवर में क्लेन ने तोड़ा। उन्होंने जहांगीर को बोल्ड किया। वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोनांक पटेल को साईतेजा मुक्कामल्ला का साथ मिला। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान पटेल 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके पीछे संजय कृष्णमूर्ति भी एक रन बनाकर चल दिए।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























