Former Chief Minister Captain Amarinder Singh ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान के कारण प्रधानमंत्री मोदी से विशेष राहत पैकेज और केंद्रीय बलों की करी मांग
चंडीगढ, 30 अगस्त (विश्ववार्ता) Former Chief Minister Captain Amarinder Singh ने आज कहा कि भरी बाढ़ से पूरा पंजाब बुरी तरह प्रभावित है, जिससे जान-माल, कृषि और बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है। हालांकि, पंजाब का लगभग हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, लेकिन सबसे गंभीर असर भोआ विधानसभा से फाजिल्का तक, कपूरथला जिले, तरनतारन और अमृतसर सहित हुआ है। जहाँ हजारों एकड़ फसलें तबाह हो गई हैं, मवेशी मर गए हैं, और ग्रामीण परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। Former Chief Minister Captain Amarinder Singh demanded a special relief package and central forces from Prime Minister Modi due to the flood damage in Punjab.
Captain Amarinder Singh ने बाढ़ के कारण पंजाब में हालात बेहद चिंताजनक बने होने के कारण बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना, एनडीआरएफ और राज्य प्रशासन की टीमों की अथक मेहनत की सराहना की। उन्होंने सभी पंजाबियों से इस मुश्किल समय में पार्टीबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील करी।
Captain Amarinder Singh ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने और चल रहे बचाव और पुनर्वास कार्यों में सहायता के लिए केंद्रीय बलों को भेजने की अपील की।
कैप्टन अमरिंदर ने कहा, “समय पर मदद बहुत जरूरी है ताकि प्रभावित परिवार और किसान दुख न झेलें। पंजाब की अर्थव्यवस्था, जो पहले से ही मुश्किल में है, केंद्र की तत्काल मदद के बिना इस तबाही का सामना नहीं कर सकती।”
उन्होंने इस दुख की घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़े होने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों से राहत कार्यों में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की।
























