
AAP पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नेता अनमोल गगन मान के साथ की मुलाकात
इस्तीफा नामंजूर
चंडीगढ, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज पार्टी नेता अनमोल गगन मान के साथ मुलाकात की और उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अनमोल गगन मान ने हाल ही में कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंपा था। हालांकि, अमन अरोड़ा ने उन्हें मनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की और कहा कि पार्टी को उनके जैसे प्रतिबद्ध और जमीनी नेताओं की जरूरत है।
अमन अरोड़ा ने मुलाकात के बाद मीडिया को बताया, “अनमोल गगन मान पार्टी परिवार का हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे। हम सभी मिलकर पंजाब की तरक्की और विकास के लिए काम करते रहेंगे।”अनमोल गगन मान ने भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हैं और संगठन के साथ मिलकर जनता की सेवा करते रहेंगे।






















