
Punjab : Akshay kumar की नई फिल्म के ट्रेलर के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी
– वाल्मीकि समुदाय ने किया कड़ा विरोध
चंडीगढ़, 24 सितंबर, 2025 (विश्व वार्ता) Akshay kumar: वाल्मीकि समुदाय ने आज अमृतसर और जालंधर में बॉलीवुड अभिनेता Akshay kumar के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका दावा है कि अक्षय कुमार की फिल्म महा वाल्मीकि का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जिसमें अक्षय कुमार महर्षि वाल्मीकि की भूमिका निभा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि महर्षि वाल्मीकि की छवि को नकारात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है। इससे वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँची है। उन्होंने अक्षय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को एक ज्ञापन और शिकायत सौंपी।
अब Akshay kumar ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च नहीं किया है। जिस वीडियो को उनसे जोड़ा जा रहा है, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाया गया है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे लिखा- आज के समय में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से भ्रामक सामग्री तेजी से बनाई जा रही है, मैं मीडिया संगठनों से अनुरोध करता हूं कि वे जानकारी को सत्यापित करें और उसकी प्रामाणिकता के बाद ही रिपोर्ट करें।
punjab Akshay kumar viral valmiki film























