
Punjab बाढ़ पीड़ितों के लिए Akshay Kumar ने दिखाया बड़ा दिल
किया इतने करोड रूपये की सहायता का ऐलान
कहा ये दान नही बल्कि मेरी तरफ से सेवा
चंडीगढ,6 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारी बारिश के कारण पूरा पंजाब इन दिनों बाढ़ से जूझ रहा है. इस आपदा में 43 लोगों की जान जा चुकी है. 23 जिलों के हजारों गांव पानी में पूरी तरह से डूब गए. इस संकट से पंजाब के लोगों की मदद के लिए bollywood भी आगे आया है. इस बीच एक्टर अक्षय कुमार ने लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. bollywood akshay kumar donates 5 crore rupees for punjab flood reliefsays i call it sewa not daan
इस राशि के दान के बारे में बात करते हुए, अक्षय ने कहा,”मैं अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को ‘दान’ देने वाला ? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मेरे लिए, यह मेरी सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान है।”























