
Ajit pawar आज पंचतत्व में होंगे विलीन
अंतिम संस्कार में आ सकते हैं पीएम मोदी, अमित शाह भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
चंडीगढ़, 29 जनवरी,(विश्ववार्ता) Deputy Chief Minister और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष Ajit pawar का अंतिम संस्कार आज बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 28 जनवरी की सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार सहित कुल 5 लोगों की मृत्यु हो गई।
गृह मंत्री अमित शाह भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, साथ ही अंतिम संस्कार में पीएम मोदी की आने की संभावना है। डीजीसीए ने हादसे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआइबी) की एक विशेषज्ञ टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है, ताकि दुर्घटना की फोरेंसिक जांच शुरू की जा सके।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने अजित पवार के चाचा और एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर लंबी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने इस मुश्किल घड़ी में उनका हौसला बढ़ाया और परिवार को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया है।
दूसरी ओर, विमान हादसे की गहन जांच एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी की एक विशेष टीम इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के तकनीकी और मानवीय कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस हाई-प्रोफाइल जांच के नतीजों पर पूरे देश भर की निगाहें टिकी हुई हैं। ajit pawar dies in plane crash,
दुर्घटना में कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शाम्भवी पाठक, अजीत पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदित जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हुई है। अजित पवार के शव की पहचान उनकी कलाई घड़ी से की गई। धमाके के तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंचीं और मलबा रनवे के बाईं ओर मिला।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in