अजय देवगन की ‘रेड 2’ अब सिनेमाघरों के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार
इस तारिख को हो रही है रिलीज
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) रेड 2 गुरुवार 26 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इसे ऑफीशियल खबर बनाते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा, “आज से उल्टी गिनती शुरू (फायर इमोजी) अमय पटनायक एक नए केस और वही पुरानी आग (पंच इमोजी के साथ) के साथ वापस आ गए हैं. 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रेड 2 देखें. #Raid2OnNetflix”
फिल्म ने पहले ही दिन 19 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली और भारत में अपने थिएटर रन के दौरान कुल मिलाकर 160 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म को 59 करोड़ रुपये की कमाई मिली, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 219 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
कास्ट और क्रू की झलक
अजय देवगन – अमय पटनायक
वाणी कपूर – अमय पटनायक की पत्नी
रितेश देशमुख – दादाभाई (मुख्य विलेन)
सपोर्टिंग कास्ट – सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और सौरभ शुक्ला
रेड 2 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है, जिसमें एक ईमानदार अफसर की जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ दिखाई गई थी। इस बार दांव और भी बड़े हैं और अमय पटनायक पहले से भी ज्यादा तैयार हैं।























