
T20 World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल आज South Africa and New Zealand के बीच होगा
चंडीगढ, 4 मार्च (विश्ववार्ता) T20 World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल आज साउथ South Africa and New Zealand के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, और टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह छठी भिड़ंत होगी। साउथ अफ्रीका ने पिछले सभी पांच मैच जीते हैं। हालांकि, यह सेमीफाइनल पहली बार होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
साउथ अफ्रीका अब तक इस टूर्नामेंट में अपराजित रहा है और एक भी मैच नहीं हारा है। न्यूजीलैंड को दो हार का सामना करना पड़ा है: पहली ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ और दूसरी सुपर 8 में इंग्लैंड के खिलाफ।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड पांचवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वह 2007, 2016, 2021 और 2022 में अंतिम चार में पहुंचा था, लेकिन इन चारों मौकों पर उसे सिर्फ एक बार जीत मिली थी। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका चौथी बार सेमीफाइनल खेल रहा है। इससे पहले वह 2009, 2014 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंचा था। T20 World Cup 2026
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















